टेहरोली: गुरसराय में सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी पलटी, टला बड़ा हादसा
खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया आज बुधवार को समय 8 बजे गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई