#बालाघाट
एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत टिंगीपुर में हुआ वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री के आह्वान पर संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बिरसा के सेक्टर-04 द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर ग्राम टिंगीपुर स्थित छोटा डोंगरगढ़ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान गुलमोहर, जामुन एवं करंज के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लेते हुए "माँ के नाम एक पेड़" लगाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक महेश पटले, ब्लॉक समन्वयक श्रीमती स्वर्णलता चोपड़ा, ग्राम सरपंच प्रेमसिंह मरकाम, नवांकुर प्रमुख समर मराठे, विवेकानंद मराठे, श्याम सिंह मेरावी, दीपक पंद्रे, हिरन पंद्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के उत्साहपूर्ण सहयोग से आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बना।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#environment_mp
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026