मंझनपुर: विजय दिवस पर मंझनपुर में वीरों का वंदन, 1971 युद्ध के पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
वर्ष 1971 के भारत–पाक युद्ध की विजय की स्मृति में मंगलवार को लगभग 12 बजे विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मंझनपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति जनपद कौशाम्बी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।