मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में अनुशासन का प्रदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कौशाम्बी पुलिस लाइन में अनुशासन, तत्परता और शारीरिक दक्षता का नजारा देखने को मिला, जब अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने टोलीवार परेड का गहन निरीक्षण करते हुए परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट, अनुशासन और समन्वय का बारीकी से अवलोकन किया।