मंझनपुर: मंझनपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई, थानों पर फरियादियों को मिल रहा न्याय, हो रही चर्चा
मंझनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोजाना उमड़ रही फरियादियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनहित में एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। इस व्यवस्था के तहत अब फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने की मजबूरी नहीं रह गई है, बल्कि उन्हें अपने नजदीकी थाना व क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर ही न्याय मिल रहा।