मंझनपुर: खाद संकट पर भड़के किसानों ने सहकारी समिति पश्चिम शरीरा का किया घेराव
पश्चिम शरीरा क्षेत्र में खाद की किल्लत और अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने साधन सहकारी समिति पश्चिम शरीरा का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई ग्राम अध्यक्ष चांदेराई नरेंद्र सिंह ने की। किसानों का आरोप है कि समिति पर खाद की कालाबाजारी हो रही है, तय दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है।