रावतसर: पल्लू पुलिस ने 80 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कार की जब्त
पल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध 80 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है व कार को जप्त किया है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर तीन बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने बिसरासर रोही में देवीलाल नाई निवासी आसपालसर जिला चूरु को गिरफ्तार किया है। पल्लू पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज किया है।