सदर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: सिर से पीठ तक गोलियों से छलनी किया गया, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मिली एक गोली
Sadar, Allahabad | Nov 28, 2026
प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून के अंदर अरविंद पासी की हत्या में हत्यारों का दुस्साहस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है। हमलावरों ने एक-दो नहीं, बल्कि अरविंद के शरीर में नौ गोलियां उतार दीं। सिर से लेकर मुंह, गर्दन, कंधे और पीठ तक गोलियों से छलनी कर दिया। इनमें से आठ गोलियां शरीर के आर-पार निकल गईं, जबकि एक गोली पीठ में फंसी रह गई।