कर्णप्रयाग: चमोली में प्रसव पीड़ा से जूझती महिला के लिए 3KM पैदल रास्ता, ग्रामीणों ने खुद सड़क बनानी शुरू की
चमोली के कर्णप्रयाग में 24 वर्षीय गायत्री देवी को प्रसव के दौरान तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जहां उन्होंने रास्ते में बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने 20 साल से रुकी सड़क निर्माण की मांग पूरी न होने पर खुद कुदाल-फावड़े लेकर सड़क बनानी शुरू कर दी।