उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर रंगत दिखने लगी
Uniara, Tonk | Aug 20, 2026 उनियारा शहर में नगरपालिका चुनाव को लेकर रंगत नजर आने लगी हैं। एक और प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस से उम्मीदवार बनने वाले टिकट की दौड़ में लगे हुए हैं वहीं दूसरी और निर्दलीय मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार मतदाताओं का मन टटोलने में लग गए। आमजन में चुनाव को लेकर चर्चा है कि किस वार्ड में कोन उम्मीदवार होगा।