बांका: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने माउंट लिट्रा जी स्कूल का उद्घाटन किया
Banka, Banka | Apr 19, 2026 भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र महतो ने शनिवार की सुबह 10 बजे माउंट लिट्रा जी स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और छात्रों व अभिभावकों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई।