कोईलवर: कायमनगर से कोइलवर सिक्सलेन पुल के पूर्वी छोर बिहटा तक महाजाम, यात्री घंटों फंसे रहे, ट्रैफिक व्यवस्था ठप
कोईलवर में बालू लदी ट्रकों के कारण पिछले 8 घंटे से महाजाम की स्थिति से जूझ रहे हैं यात्री, यात्रियों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की अपील की। कोईलवर में बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार ने कोईलवर प्रखंड के प्रवेश द्वार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है । जाम में यात्री बसे मालवाहक वाहक वाहन एम्बुलेंस और यात्री बस फसे रहे