हरसूद: ग्राम बैलवाडी में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी, पुलिस थाना हरसूद पहुंचाया
Harsud, Khandwa | Sep 18, 2026 अवैध शराब का कारोबार अब ग्रामों तक पहुंच गया है। जिसके चलते ग्रामीण भी इसके आदी होते जा रहे हैं। अवैध शराब से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम बैलवाडी में अवैध शराब पकड़ी तथा उक्त अवैध शराब को पुलिस थाना हरसूद पहुंचाया।