कासगंज: थाना ढोलना क्षेत्र के छाबनी गांव के पास नायब तहसीलदार ने मिट्टी के अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर और एक हुपर मशीन पकड़े
थाना ढोल्मा क्षेत्र के छाबनी गांव के पास अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से तीन ट्रेक्टर ट्रॉली और एक मिट्टी उठाने वाली हूपर मशीन जब्त की। टीम को देखकर खनन कार्य में लगे लोग फरार हो गए। वहीं पुलिस ने ट्रेक्टर सीज कर दिए। जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे मिली है।