लालगंज: बड़गहन से पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी विजय शंकर उर्फ लालू पुत्र शिवपूजन को बड़गहन से शनिवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा भी बरामद किया ।