शाजापुर: पांच दिवसीय प्रिपेटरी प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का डाइट में हुआ समापन
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार डाइट शाजापुर में चल रहे कक्षा तीन एवं चार पढ़ाने वाले शिक्षकों के पांच दिवसीय द्वितीय चरण के प्रिपेटरी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थी से अतिथियों द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया और सभी से प्रशिक्षण में सिखी गई सीख को बच्चों तक अवश्य ले जाने का आग्रह किया गया ।