शाजापुर: तेजा दशमी पर शाजापुर में निकाला गया तेजाजी महाराज का चल समारोह, जगह-जगह किया गया स्वागत
तेजा दशमी के अवसर पर शाजापुर में तेजाजी महाराज का चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। यह चल समारोह शाजापुर के महुपुरा स्थित नौ कली नाग महाराज के मंदिर से प्रारंभ होकर बादशाही पुल स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर पहुंचा। यहां से शहर के मीरकला रोड, आजाद चौक, नाग नागिनी रोड, सोमवारिया बाजार, छोटा चौक होकर वापस बादशाही पुल स्थित मन्दिर पहुंचा।