शाजापुर: पुलिस बल के साथ शाजापुर की सड़कों पर पैदल घूमे एसपी, त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा के किए गए हैं पुख़्ता इंतजाम
शाजापुर में गणेश उत्सव और ईद के पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन सक्रिय है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों में सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम को एसपी यशपाल सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर पैदल घूमे। इस तरह से पुलिस ने शहर की सड़कों पर घूम कर लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया।