शाजापुर: शाजापुर में एबी रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया उपचार
शाजापुर में एबी रोड ट्रैफिक पाइंट के पास एक सड़क हादसा हो गया।चार पहिया वाहन ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी।हादसे में दोपहिया वाहन सवार शाजापुर निवासी बालचंद पुत्र हिम्मतसिंह कटारिया उम्र 66 वर्ष घायल हुए हैं।उनके कंधे में गंभीर चोट आई है।हादसे के बाद माैके पर काफी भीड़ लग गई।हादसे के बाद चार पहिया वाहन का चालक वाहन रोड पर ही छोड़कर माैके से चला गया।