धरमपुरी: राऊ खलघाट फोरलेन पर कैप्सूल ट्राले की टक्कर से डिवाइडर पर जा चढ़ी पिकअप, दो महिलाओं सहित 3 लोग हुए घायल
धामनोद थाना क्षेत्र के राऊ खलघाट फोरलेन पर भारत पेट्रोल पंप सामने तेज रफ्तार कैप्सूल ट्राले ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी घटना में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई ओर रुक गइ नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।घटना में दो महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोटे आई है ।