कोईलवर: कोईलवर थाना के समीप शराब सेवन मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
कोईलवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों की गिरफ्तारी थाना के समीप से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार उर्फ भुवर निवासी कायम नगर थाना गिधा तथा विशाल कुमार निवासी गोधना रोड दरियापुर थाना उदवंतनगर शामिल है। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे जेल भेज दिया गया।