धर्मशाला के कचहरी चौक पर सजी दीपावली की रौनक, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर |
Kangra Express
धर्मशाला : धर्मशाला के कचहरी चौक पर दीपावली के पावन पर्व को लेकर उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक सजावट और जगमगाती रोशनी से पूरा चौक त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बाजारों में भी दीपावली की चहल-पहल लोगों के उत्साह को और बढ़ा रही है।
रोशनी से सजे कचहरी चौक का खूबसूरत नजारा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। हर तरफ त्योहार की खुशियां और उत्साह देखने को मिल रहा है।
📍 स्थान : कचहरी चौक, धर्मशाला
Kangra, Kangra | Nov 7, 2026