दीपावली के पर्व के दौरान भोरंज उपमंडल के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में आग और अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है। एसडीएम शशिपाल शर्मा और जाहू के नायब तहसीलदार रवि कुमार ने शुक्रवार को जाहू बाजार की दुकानों, विशेषकर, पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को पटाखों का भंडारण एवं बिक्री केवल चिह्नित स्थानों पर ही करने और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न करने के निर्देश दिए।