बांसगांव: बारिश के पानी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी भिड़े, चाकूबाजी में युवती की हुई मौत
बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। शुक्रवार शाम बारिश के दौरान छत का पानी पड़ोसी के मकान की दीवार पर गिरने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, फिर ईंट-पत्थर चलने लगे और इसी बीच चाकू भी चल गया। घटना में शिवधन प्रसाद की बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई।