झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी के दुड़िया में नकाबपोश चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के दुड़िया गांव स्थित बाबा गंगानाथ आश्रम के मंदिर में शनिवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी 25 से 30 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सोमवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।