बड़ौत: कश्मीर में आतंकी हमले के विरोध में बड़ौत बंद, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए
Baraut, Bagpat | Apr 27, 2025 कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में बड़ौत में रविवार पूर्ण बंद रहा। बड़ौत शहर की सभी दुकानें, बाजार, रेहड़ी-पटरी और सब्जी मंडियां बंद रहीं। व्यापारियों ने एकजुट होकर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारी संगठनों ने कहा कि आतंकियों द्वारा मजहब पूछकर लोगों की हत्या की गई।