बड़ौत: समस्त व्यापारी संगठनों ने बैठक कर रविवार को बड़ौत बंद का किया ऐलान, अनाउंसमेंट के माध्यम से दी सूचना
Baraut, Bagpat | Apr 26, 2025 शनिवार को बड़ौत नगर के समस्त व्यापार संगठनों की एक जरूरी बैठक व्यापारी नेता डॉ योगेश जिंदल के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें पहलगाम की हृदय विदारक घटना को लेकर रोष व्यक्त किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार को बड़ौत नगर के समस्त प्रतिष्ठान, मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, पान की दुकान, होटल-रेस्टोरेंट ठेली-रेहड़ी वाले आदि सभी बंद रहेंगे।