बड़ौत: गढ़ीदुल्ला गांव में जल निकासी के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 12 लोग हुए घायल
Baraut, Bagpat | Apr 27, 2025 गढ़ीदुल्ला गांव में शनिवार शाम गली में जलनिकासी के विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। जिसमे दोनो पक्षों की 5 महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो गए। जिनमें 6 को हायर सेंटर रैफर किया गया है। गढ़ीदुल्ला गांव में आत्माराम व जसवीर पक्ष में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहांसुनी व गालीगलौच हो गई।