हमीरपुर: लीलावती विवाह घर मोड़ के पास से राठ थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना राठ पुलिस ने राज राजपूत निवासी ग्राम चिल्ली को लीलावती विवाह घर मोड़ के पास से 1 अवैध तमंचा और 1 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। इसके विरुद्ध राठ थाने में कई मुकदमा दर्ज है।