हमीरपुर: बिवार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनुज राजपूत और तेजप्रताप राजपूत सहित उमा मिश्रा ने भी BJP की सदस्यता की ग्रहण
भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बिवार क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनुज राजपूत ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं, उनके साथ विकासखण्ड मुस्करा के ग्राम पहाड़ी भिटारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप उर्फ तेजू राजपूत ने भी सदस्यता ग्रहण की। उमा मिश्रा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।