कुढ़नी: तुर्की के गंवासरा में करेंट लगने से एक की मौत
तुर्की थाना के गवसरा गांव में एक व्यक्ति की बिजली करेंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। मृतक सत्य प्रकाश स्थानीय निवासी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची तुर्की थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। बताया जाता है कि सत्य प्रकाश एक निजी बिजली कर्मी था। वह सुबह होने पर मवेशी को चारा देने के ल