हरिद्वार: बीएचईएल की हीप इकाई के तरुण चक्र ने ताइवान में लहराया परचम, क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में हासिल किया गोल्ड अवार्ड
हरिद्वार स्थित बीएचईएल की हीप इकाई के तरुण चक्र ने ताइवान की राजधानी ताइपे में 3 से 6 नवम्बर तक आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड अवार्ड जीता। इस प्रतियोगिता में 14 से अधिक देशों की टीमें शामिल हुई थीं। बीएचईएल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।