हरिद्वार: खेलडी गांव में निर्माणधीन तालाब की मिट्टी को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
खेलडी गांव में एक निर्माणधीन तालाब की मिट्टी को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि वर्तमान प्रधान पक्ष ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया भी। तालाब के सौंदर्य करण के लिए मिट्टी खोली गई थी और मिट्टी बेचने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौजूदा प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।