हरिद्वार: भूपतवाला में हाइवे पर सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गड्ढे में समाई हरियाणा के यात्रियों की कार, हादसे से मची चीख-पुकार
भूपतवाला में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में चंडीगढ़ के यात्रियों की कार जा गिरी। गड्ढा इतना गहरा था कि उसमें आधे से ज्यादा कार समा गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे करके कार में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है