हरिद्वार: प्रेमनगर पुल पर मांस पकाने वाले के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने प्रेम नगर पुल पर मांस प्रकार माहौल खराब करने वाले रोहित कुमार यादव के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार दोपहर आरोपी रोहित कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा था।