धौलाना: पिलखुवा के रामलीला में जनसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पाकिस्तान की 22 करोड़ आबादी भूखे मरने के कगार पर
Dhaulana, Hapur | Apr 18, 2024 पिलखुवा के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान कहा कि 1947 में भारत को तोड़कर पाकिस्तान बना। भारत की भूमि का ज्यादा भूभाग पाकिस्तान में चला गया। जहां भारत 80 करोड लोगों को फ्री में राशन देता है। वहां पाकिस्तान की 22 करोड़ आबादी भूखे मरने की कगार पर है।