गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके पर पुलिस कमिश्नर का बयान, रात 9 बजे मिली थी विस्फोट की सूचना
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 9 बजे पुलिस को चौकी की पिछली दीवार के पास विस्फोट होने की सूचना मिली थी। घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और एक डिलीवरी कर्मचारी भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि दोनों ने चौकी के पिछले हिस्से में धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की पड़ताल शुरू की।
Baraut, Bagpat | Nov 7, 2026