गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में इंदिरापुरम की वसुंधरा चौकी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई। उसी वक्त खाना पहुँचाने आया 20 साल का विशाल डिलीवरी बॉय घायल हो गया। सिर और शरीर पर चोटें लगीं। इलाज चल रहा है। ब्लास्ट का कारण अभी पता नहीं चला है।