उत्तर प्रदेश -
गाजियाबाद की पुलिस चौकी में हुए बम-ब्लास्ट का कनैक्शन कथित तौर पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन से निकला है. संगठन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है. GHAZI 2 नाम के X हैंडल से दो पोस्ट किये गये है. एक पोस्ट में पोस्टर बनाकर अंग्रेजी में टैक्सट लिखा गया है और दूसरे में एक नकाबपोश का वीडियो है.
इस वीडियो में कहा गया है- ''हमने भगवा हुकूमत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया है। हमें अपने घर की हिफाजत का हक है। जो निजाम हमारी बस्तियों पर बुल्डोजर चला रहा है और हमारे कातिलों को प्राइम मिनिस्टर बना रहा है, उसको उसी की भाषा में जवाब देने का हक हमें भी है। आज पुलिस, आर्मी, ज्यूडीशियरी सब हमारे खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं''
आज सुबह UPATS ने इस हमले में इस्तैमाल हुई दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध स्कूटी को हिंडन एलीवेटिड रोड से बरामद किया है.
Baraut, Bagpat | Nov 7, 2026