सदर थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2265 किलो एल्युमिनियम तार जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त तार की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप और एस्कोर्टिंग में लगी कार को जप्त किया।