बरडीहा: बरडीहा में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, टांगी-तलवार से हमले में एक दर्जन लोग घायल
Bardiha, Garhwa | Oct 22, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के दौरान लाठी-डंडे, पत्थर, टांगी, गड़ासा और तलवारें चलीं। सभी घायलों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।