चौरी चौरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासिनी ममता देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि मेरी विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार तीन वर्ष पूर्व झंगहा थाना क्षेत्र के बरगदवा में हुआ था।ससुराल जाने के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने लगी मेरे माता-पिता शादी में 1 लाख 51000 नगद एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, माला अंगूठी दिए थे।