चूल्हे पर रोटी बनाते समय महिला के कपड़ों में लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी
बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के पाडलिया गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार इंदिरा पत्नी तोलाराम सुबह घर में रोटियां बना रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और वह अनियंत्रित होकर चूल्हे पर गिर गई। महिला की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
#Dungarpur #Rajasthan #FireAccident #KitchenAccident #BreakingNews