#खजनी तहसील क्षेत्र की रहने वाली किरन देवी ने नाली की #समस्या को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर अधिकारियों और ग्राम प्रधान पर #गंभीर आरोप लगाए। किरन देवी का कहना है कि उनके घर समेत #आसपास के कई घरों का नाबदान का पानी पहले डीही भूमि में बने #अंडरग्राउंड नाले के रास्ते निकलता था। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाली का पानी दूसरी दिशा में मोड़कर उनके घर के सामने छोड़ दिया गया,जिससे दरवाजे पर लगातार पानी जमा रहता है और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किरन देवी के मुताबिक,समस्या के समाधान के लिए उन्होंने वर्ष 2020 से तहसील समाधान दिवस और अन्य अधिकारियों के समक्ष कई बार प्रार्थना पत्र दिए। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कई जांच रिपोर्टों में भूमि विवादित बताए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।महिला का आरोप है कि उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी कई बार शिकायत की,लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रामक रिपोर्ट देकर मामले को टालने का आरोप लगाया।
किरन देवी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशासन से मौके की निष्पक्ष जांच कराकर नाली की समस्या का स्थायी समाधान कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की