गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों के धरने और हंगामे का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। 8 सितंबर को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने निष्कासित छात्रों का धरना और भूख हड़ताल चल रही थी। इसी दौरान छात्रों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने असिस्टेंट प्रॉक्टर वेद प्रकाश राय के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। इसी दौरान एक दरोगा छात्रों को सख्त लहजे में चेतावनी देते गाली देते नजर आए।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews