सीलमपुर: कांग्रेस को बड़ा झटका, सीलमपुर विधानसभा से पांच बार के विधायक मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. सीलमपुर विधानसभा से पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया