सीलमपुर: वेलकम के कबीर नगर में फैक्ट्री से घर खाना ले जाते समय तीन युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, एक की मौत
उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम थाना अंतर्गत कबीर नगर इलाके में फैक्ट्री से खाना लेने स्कूटी से घर जा रहे तीन दोस्तों पर 3 बाईक सवार बदमाशों ने अंधाधून फायरिंग कर दी. इस फायरिंग दो युवक घायल हो गए. बदमाश बाईक छोड़ युवक की स्कूटी लेकर फरार हो गए. घायलों को ज़ीटीबी अस्पताल ले जाया गया. जहां एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.