उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र के कर्दमपुरी के एक मकान पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है . इस सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश एक घर पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया की फायरिंग करने में शामिल तीनों नाबालिग को पकड़ लिया गया है.