झांसी: रामनगर गांव में दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकले युवक को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की बाइक लेकर घूमने निकला था। रास्ते में बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव के रामनगर गांव का है।मृतक का नाम रामू यादव था। वह दतिया के खिरिया फैजुल्ला गांव का रहने वाला था।