झांसी: रेलवे क्रॉसिंग हंसारी में लगा भयंकर जाम, राहगीर भीषण गर्मी में हुए परेशान
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 भीषण गर्मी में रेलवे क्रॉसिंग हंसारी के पास भयंकर जाम लग गया। जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल सोमवार समय करीब 12:25 पर झांसी ललितपुर रोड के हंसारी के पास भीषण जाम लगा हुआ है। वीडियो में आप स्पष्ट देख सकते हैं कि जाम कितना लंबा है, जिसमें गाड़ियां बुरी तरह फंसी हुई है। वहीं जाम में फसे लोगों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है।